Saturday, January 18, 2025
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में सात IPS अधिकारियों का तबादला, पलामू SP बनीं रिश्मा रमेशन

Jharkhand IPS Transfer Posting 2023

रांची : राज्य सरकार ने झारखंड के सात आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। धनबाद ग्रामीण एसपी के पद पर तैनात रिश्मा रमेशन को पलामू जिले का एसपी बनाया गया है। रांची के ग्रामीण एसपी के पद पर पदस्थापित नौशाद आलम को साहिबगंज जिले का एसपी बनाया गया है। जबकि जैप 3 कमांडेंट के पद पर पदस्थापित प्रियदर्शी आलोक को बोकारो जिले का एसपी बनाया गया है। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जारी अधिसचूना के अनुसार एसटीएफ एसपी के पद पर पदस्थापित अजीत पीटर डुंगडुंग को देवघर एसपी बनाया गया है। इसी प्रकार नवप्रोन्नत आईपीएस दीपक कुमार शर्मा को गिरिडीह जिले का एसपी, नवप्रोन्नत आईपीएस डॉ विमल कुमार को सरायकेला-खरसांवा जिले का एसपी और नव प्रोन्नत आईपीएस पीतांबर सिंह खेरवार को दुमका जिले का एसपी बनाया गया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि वैसे अधिकारी जिनके स्थान पर किसी अन्य का पदस्थापन हो गया और उनका पदस्थापन नहीं किया गया है। वह पुलिस मुख्यालय झारखंड रांची में योगदान देंगे।

Jharkhand IPS Transfer Posting 2023