Breaking :
||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…
Monday, April 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू में राजू तिर्की गिरोह के सात बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

पलामू : पलामू पुलिस ने राजू तिर्की गैंग के सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से तीन देशी कट्टा, एक देशी पिस्टल, पांच जिंदा गोली और सात मोबाइल फोन को बरामद किया है। सभी को आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर एसडीपीओ (आईपीएस) ऋषभ गर्ग के नेतृत्व में गठित टीम ने शहर थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाके में छापामारी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपितों में राजीव रंजन, बिक्की गुप्ता, आर्यन सिंह, पीयूष सिंह, रोशन पासवान, आदर्श सिंह और पवन राज शामिल हैं।

प्रेस वार्ता में एसडीपीओ ऋषभ गर्ग ने रविवार को बताया कि मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के पांकी रोड रेड़मा स्थित गुप्ता जनरल शॉप समेत शहर के विभिन्न स्थानों से हथियार के साथ सभी आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। सभी गिरफ्तार अपराधी राजू तिर्की गैंग से सम्बंधित है। किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे।