Breaking :
||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका
Monday, April 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू बाल सुधार गृह से फिर दो नाबालिग फरार, तलाश में जुटी पुलिस

पलामू : डालटनगंज के जेलहाता स्थित रिमांड होम (ऑब्जर्वेशन होम पलामू) से मंगलवार की दोपहर एक बार फिर दो नाबालिग भाग निकले। दोनों नाबालिग कैंपस के शौचालय का गैस पाइप तोड़कर भाग निकले। उसकी उम्र 16 साल है। रिमांड होम में कुल 53 बच्चे थे।

समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान ने बताया कि दोनों नाबालिग रिमांड होम परिसर के शौचालय में गैस पाइप तोड़कर भाग गये. इस संबंध में शहर थाने को सूचना दे दी गयी है। पुलिस के साथ मिलकर दोनों की तलाश तेज कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले दोनों नाबालिगों को चोरी के मामले में पकड़ा गया था।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

शहर थाना क्षेत्र के नावाहाता एसएलए स्कूल के पास अमन गोयल के घर से ढाई लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण की चोरी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने विकास कुमार उर्फ चिंकू और लक्की कुमार को गिरफ्तार किया था। साथ ही तीन नाबालिगों को निरुद्ध किया गया था। तीनों किशोरों को किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) के समक्ष पेश करने के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया गया था। इनमें से दो नाबालिग भागने में सफल रहे। दोनों शहरी क्षेत्र के रहने वाले हैं।

पुलिस इन दोनों के घरों पर विशेष नजर रख रही है। घटना के बाद पुलिस ने दोनों के परिजनों से पूछताछ की है। साथ ही किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल सूचना देने का निर्देश दिया गया है।

Palamu Latest News Today