Breaking :
||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…
Sunday, April 28, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरदेश-विदेशराष्ट्रीय

नारा लगाते सदन में कूदे दो युवक, टियर स्मॉग का किया स्प्रे, मची अफरा-तफरी

नई दिल्ली : संसद पर हमले की बरसी के दिन लोकसभा में हुई एक घटना से बुधवार को संसद में अफरा-तफरी का माहौल रहा। आज सदन में शून्यकाल के दौरान दो युवक दर्शक दीर्घा से सदन में कूद गये। उस समय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद सांसद खगेन मुर्मू अपनी बात रख रहे थे।

बीएसपी के लोकसभा सांसद मलूक नागर ने बताया कि सदन में शून्यकाल का समय था। कार्यवाही चल रही थी। तभी दो लोग दर्शक दीर्घा से सदन में ‘तानाशाही नहीं चलेगी’ का नारा लगाते हुए कूद गये। उनके कूदने के दौरान वहां पर खड़ी सुरक्षाकर्मी महिला चोटिल हो गयी।

नागर ने कहा कि उन्हें लगा कि शायद दीर्घा से कोई नीचे गिर गया। वह और कुछ अन्य सांसद उसकी ओर दौड़े। जब तक वह उनके पास पहुंचे तब तक दोनों ने अपने जूते से कुछ निकाला और स्प्रे किया। उसके बाद सदन में रंगीन धुआं फैल गया। बकौल नागर उन्होंने सदन कूदने वाले को पकड़ रखा था। वह दोनों लगातार नारे बाजी कर रहे थे। इस दौरान कुछ सांसदों ने दोनों की पिटायी भी की।

सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि उनके कूदने से सदन में अचानक अफरा-तफरी मची और रंगीन धुआं फैल गया। सभी सांसद इधर-उधर भागने लगे। सदन में फैले धुएं की वजह से लोगों को तकलीफ भी हुई। यह सामान्य घटना नहीं है। यह बड़ी सुरक्षा चूक है।

कांग्रेस के लोकसभा सांसद कार्तिक चिदंबरम ने कहा कि यह सुरक्षा में बड़ी चूक है। इस मामले की गहन जांच होनी चाहिए। 13 दिसंबर, 2001 को संसद पर आतंकी हमला हुआ था।

भाजपा के लोकसभा सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने कहा कि यह घटना सामान्य नहीं है। सदन में कूदने वाले लोग कहां से आए? कैसे आए? क्या कोई आतंकी संगठन से तो नहीं थे? ये कई सवाल खड़े होते हैं। मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।

कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि उन्होंने कूदने वालों को सदन में सबसे पहले पकड़ा। कुछ ने इसकी पिटायी भी की। बाद में दोनों को सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया। उसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

नई दिल्ली स्थित संसद भवन के सामने एक महिला और पुरुष ने नारेबाजी करते हुए बुधवार को टियर स्मॉग (रंगीन धुआं छोड़ने का उपकरण) का इस्तेमाल कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। उनकी पहचान नीलम और अमोल शिंदे के रूप में हुई है। नीलम हरियाणा के हिसार की रहने वाली है जबकि अमोल शिंदे महाराष्ट्र के लातूर का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

डीसीपी प्रणव तयाल ने बताया कि बुधवार सुबह संसद भवन के सामने एक महिला और एक पुरुष ने नारेबाजी करते हुए टियर स्मॉग छोड़ा। पुलिस ने फौरन दोनों को हिरासत में ले लिया। दोनों प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी बात नहीं सुनी जा रही है। इसलिए उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। पुलिस उन्हें वहां से संसद मार्ग थाने लेकर चली गयी। महिला और पुरुष ने संसद भवन के बाहर पहले पटाखे फोड़े थे और उसके बाद भारत माता की जय, जय भीम, तानाशाही नहीं चलेगी जैसे नारे भी लगाये।

गौरतलब है कि आज ही के दिन 22 साल पहले (13 दिसंबर, 2001) संसद भवन पर आतंकवादी हमले का प्रयास हुआ था। इस समय भी संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। संसद के बाहर हुई इस घटना से ठीक पहले आज लोकसभा में दर्शक दीर्घा से दो लोग कूद गये थे। उस समय संसद की कार्यवाही चल रही थी। इसे संसद की सुरक्षा में बड़ी सेंध के रूप में देखा जा रहा है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पहले खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भी वीडियो जारी करके कहा था कि संसद में 13 दिसंबर को हमला हुआ था। इस बार भी वह हमला करवायेगा। फिलहाल पुलिस के साथ ही सुरक्षा एजेंसियां आज के पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही हैं।

Delhi Lok Sabha News