Breaking :
||खबर का असर: बारियातू में तालाब से मिले वोटर आईडी कार्ड मामले में पोस्ट मास्टर और पोस्टमैन निलंबित||पलामू: सड़क पर खड़े हाइवा में ट्रक ने मारी टक्कर, चालक और खलासी की मौत||8 मई को तेजस्वी यादव पलामू में करेंगे चुनावी सभा||लातेहार: तीन साल से फरार चल रहे तीन वारंटियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार||कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान से मिला नोटों का पहाड़ : बाबूलाल मरांडी||अपडेट: नौकर के घर से अब तक मिले 40 करोड़ से ज्यादा कैश, नोट गिनते-गिनते मशीन खराब||Video: ED की दबिश, मंत्री आलमगीर के PS के नौकर के घर से मिला नोटों का ढेर||7 मई को सोशल मीडिया पर ‘मैं भी इलेक्शन अम्बेसडर’ हैशटैग अभियान, हिस्सा बनने की अपील||चतरा: एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन प्रेसिडेंट का बोर्ड लगे गाड़ी से 50 लाख का ब्राउन शुगर बरामद, तीन गिरफ्तार||राहुल गांधी 7 मई को आयेंगे झारखंड, जोबा मांझी और सुखदेव भगत के समर्थन में करेंगे जनसभा
Tuesday, May 7, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

मनिका दोमुहान के पास भीषण सड़क दुर्घटना में लातेहार के दो युवकों की मौत, दो गंभीर….देखें तस्वीरें

कौशल कशोर पांडेय/मनिका

लातेहार : मनिका थाना क्षेत्र के रांची-मेदनीनगर मुख्य पथ पर दोमुहान पुल के पास ट्रक और कार के आमने-सामने की भीषण टक्कर में लातेहार के दो युवकों की मौत हो गयी। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मृतकों की पहचान पीयूष कुमार 25 वर्ष चंदनडीह लातेहार और आदर्श कुमार लातेहार के रूप हुई है। वहीं आयुष कुमार और विशाल कुमार गंभीर रूप से घायल हैं। घटना देर शाम 7:45 बजे की है।

घायल आयुष कुमार ने बताया कि वे लोग डाल्टनगंज से लातेहार वापस लौट रहे थे। इसी बीच दोमुहान नदी पुल के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। घायल आदर्श ने बताया कि कार पर 5 लोग सवार थे। जबकि समाजसेवी अख्तर ने बताया कि कार पर 4 लोग सवार थे। जिसे मनिका अस्पताल पहुंचाया हूं।चालक सीट पर कोई नहीं था।

समाजसेवी अख्तर अंसारी ने सभी घायलों को अपने वाहन से मनिका अस्पताल पहुंचाया। मनिका अस्पताल पहुँचाने से पूर्व ही दो घायलों की मौत हो चुकी थी।

इधर घटना की सूचना पर थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह, एसआई गौतम कुमार, परमानंद सिंह समेत पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे। थाना प्रभारी अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया।

अपडेट: थाना प्रभारी राणा भानू प्रताप सिंह ने बताया कि पांचवां व्यक्ति अरुण उपाध्याय घायल अवस्था में झाड़ी से मिल गया है। उसे लातेहार भेज दिया गया है। हालत नाजुक बनी हुई है।

घायल अरुण उपाध्याय

अपडेट: सड़क दुर्घटना में घायल अरुण उपाध्याय की भी सदर अस्पताल लातेहार में इलाज के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना में मृतकों की संख्या अब तीन हो गयी है।