Breaking :
||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देखें||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत
Monday, April 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार रेलवे स्टेशन निर्माण स्थल पर अज्ञात अपराधियों ने की फायरिंग, कर्मियों में दहशत

Latehar Railway Station Firing

लातेहार : शनिवार को सदर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन साइडिंग में आरपीएफ थाने के पास अज्ञात अपराधियों द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। हालांकि इस फायरिंग की घटना में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। गोलीबारी की घटना के बाद से काम में लगे मजदूरों और कर्मियों में दहशत का माहौल है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

साइडिंग में लगे मजदूरों ने बताया कि लाल रंग की अपाची बाइक पर आये युवक ने पूछा कि किसका काम चल रहा है। बताया कि ठेकेदार बरकाकाना में रहता है। इतना सुनते ही अपराधियों ने लाठी-डंडा उठाकर सभी को खदेड़ना शुरू कर दिया और काम बंद करने को कहा। इसी बीच एक अपराधी ने पिस्तौल निकाली और हवाई फायरिंग करते हुए सभी निकल गये। बाइक चला रहा युवक हेलमेट पहने था।

इसके बाद घटना की जानकारी सदर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा को दी गयी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

आपको बता दें कि लातेहार रेलवे स्टेशन को मॉडल रेलवे स्टेशन बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।

Latehar Railway Station Firing