Breaking :
||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद
Monday, April 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

सतबरवा: अवैध संबंध के शक में पत्नी की गला दबाकर कर दी हत्या, फिर पहुंचा थाने

पलामू : सतबरवा थाना क्षेत्र के सलैया गांव में अवैध संबंध के शक में फुगा देवी (24) की हत्या उसके पति विजय परहिया ने साड़ी से गला दबाकर कर दी। हत्या करने के बाद वह थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पति की निशानदेही पर महिला का शव सलैया गांव से एक किलोमीटर दूर औरंगा नदी के किनारे से बरामद किया गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का एमआरएमसीएच मेदिनीनगर में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मृतक की मां चैनपुर थाना क्षेत्र के चांदो सोकरा गांव निवासी मानती देवी ने अपने दामाद पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि शुक्रवार की रात झगड़ा करने के बाद उसे मारकर औरंगा नदी के किनारे ले जाकर फेंक दिया।

एसआई राहुल गुप्ता ने बताया कि आरोपी विजय परहिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह बाहर रहकर मजदूरी करता था। पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी का गांव के ही एक युवक से अवैध संबंध था। शुक्रवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। बीच-बचाव और समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया था।

शुक्रवार की रात एक बजे विजय घर आया और दरवाजा खुलवा कर पत्नी को नदी की ओर ले गया। जब उसने नदी पर जाने से इनकार कर दिया तो उसने अपनी पत्नी के गले में साड़ी लपेटकर उसकी हत्या कर दी। नग्न शव को पत्थर और झाड़ी के बीच छुपा दिया।

बताया जाता है कि हत्या से पहले यह मामला पंचायत में भी पहुंचा था, जहां अवैध संबंध साबित नहीं हो सका। इसके बाद पंचायत ने विजय को अपनी पत्नी को अपने साथ रखने का आदेश दिया। उसने उसे कुछ दिनों तक साथ रखा और फिर उसकी हत्या कर दी।