Breaking :
||पलामू में छह पशु तस्कर गिरफ्तार, चार फरार, 55 मवेशी बरामद||पलामू: राजद नेता तेजस्वी यादव ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर बोला हमला||पलामू में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हवलदार व प्रभारी पर आरोप||मोदी ने किया झारखंड और बिहार को नक्सलवाद से मुक्त : अमित शाह||किसी के माई के लाल में दम नहीं की आरक्षण को खत्म कर दे : राजनाथ सिंह||झारखंड में 13 मई से खुलेंगे सभी सरकारी व निजी विद्यालय, सरकार ने जारी किया आदेश||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा
Saturday, May 11, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहारहेरहंज

लातेहार: हेरहंज में बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत, विरोध में सड़क जाम

नितीश कुमार यादव/हेरहंज

लातेहार : जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र के ब्रह्मोरिया बस स्टैंड के पास बाइक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गयी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने SH-10 (बालूमाथ-पांकी पथ) को जाम कर दिया। मृतका की पहचान सेरक ग्राम निवासी राजेश गंझू की पत्नी सुषमा देवी (26) के रूप में हुई है। महिला को टक्कर मारने वाले बाइक सवार को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

ग्रामीणों के अनुसार महिला अपने रिश्तेदार के घर जा रही थी। सड़क क्रॉस करने के दौरान एक बाइक सवार ने उसे अपनी चपेट में ले किया। जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गयी। हालांकि घटना के बाद ग्रामीणों ने आनन फानन में उसे बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। लेकिन जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने मुआवजे व ब्रह्मोरिया बस स्टैंड पर ब्रेकर लगवाने की मांग को लेकर बालूमाथ-पांकी मार्ग (SH-10) को जाम कर दिया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी। हालांकि सड़क जाम की सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर शशि रंजन ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम हटवा दिया। घटना के बाद महिला के परिजनों का रो रो कर हाल बेहाल है।