Breaking :
||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका
Monday, April 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

मांडर के पूर्व विधायक बंधु तिर्की के आवास पर 9 घंटे तक चली सीबीआई की छापेमारी, मिले कई अहम दस्तावेज

रांची: सीबीआई की टीम ने मांडर के पूर्व विधायक बंधु तिर्की के बनहोरा और मोराबादी स्थित आवास पर गुरुवार सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक छापेमारी की।

इस छापेमारी के दौरान सीबीआई को कई अहम दस्तावेज मिले हैं. जिसे वह अपने साथ ले गई है। हालांकि छापेमारी के दौरान बंधू तिर्की अपने आवास पर मौजूद नहीं थे। बताया जा रहा है कि तिर्की भाई झारखंड से बाहर हैं।

यह छापेमारी 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले के सिलसिले में हो रही है। इस खेल घोटाले में तत्कालीन खेल मंत्री बंधु तिर्की मुख्य आरोपी हैं। इस सिलसिले में रांची के मोरहाबादी और बनहोरा आवास पर छापेमारी की गई है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

मालूम हो कि इससे पहले एंटी करप्शन ब्यूरो इस मामले की जांच कर रहा था। इस मामले में बंधू तिर्की जेल जा चुके हैं। उनके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की गई थी। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने खेल घोटाले में बंधु तिर्की को प्राथमिक आरोपी बनाया था। आय से अधिक संपत्ति के मामले में हाल ही में अदालत ने बंधु तिर्की को तीन साल की सजा सुनाई थी। इस वजह से उनकी विधायिका भी चली गई।

34वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन वर्ष 2011 में 22 फरवरी से 26 फरवरी तक झारखंड में हुआ था। राष्ट्रीय खेल के आयोजन में घोटाले का मामला सामने आया। 28 करोड़ 34 लाख रुपये की हेराफेरी का मामला है। बिना टेंडर के ऊंचे दामों पर खेलकूद का सामान खरीदने समेत कई मामले हैं। मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण में अनियमितता का मामला सामने आया है। 206 करोड़ की जगह इसका बजट बढ़ाकर 424 करोड़ कर दिया गया।