Breaking :
||झारखंड कैबिनेट की बैठक में 44 प्रस्तावों को मंजूरी, रांची नगर निगम को 224 बसें खरीदने को मिले 605.42 करोड़||प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली तीन बच्चों की मां, पति के साथ रहने से किया इंकार, हुआ अनोखा समझौता||लोहरदगा: पुल निर्माण स्थल पर नक्सलियों का उत्पात, दो ट्रैक्टरों को फूंका||लातेहार: फ़ूड पॉइजनिंग के शिकार हुए दर्जनों ग्रामीण, सरहुल के जुलूस में खाया था चना और गुड़||लातेहार: चंदवा में विधवा महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार||झारखंड में फिर बदला मौसम, वज्रपात और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी||कुख्यात माओवादी कमांडर अमन गंझू और जतरू खरवार से NIA करेगी पूछताछ||लातेहार: बालूमाथ में इक्वेस्टा बैंक के नाम पर खाता खोल कर लाखों की ठगी करने के आरोप में एक गिरफ्तार, कार्यालय सील||लातेहार: बालूमाथ पुलिस ने 3 लाख 30 हजार की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को पकड़ा||लातेहार: फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

रेलवे क्लब महिला समिति ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन

Barwadih Railway Club Mahila Samiti

शशि शेखर/बरवाडीह

लातेहार : बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत रेलवे क्लब में रेलवे क्लब महिला समिति के द्वारा होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रेलवे क्लब महिला समिति से जुड़ी महिलाओं के साथ साथ विभिन्न संस्था और रेलवे कॉलोनी से जुड़ी महिलाओं और युवतियों ने हिस्सा लिया।

होली मिलन समारोह को लेकर महिलाओं का उत्साह देखने लायक था। इस दौरान महिलाओं के द्वारा एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली के गीतों के धुन पर होली की अग्रिम बधाई दी। साथ ही होली के गीतों की धुन पर महिलाएं डांस करते भी देखी गई।

होली मिलन समारोह को लेकर महिला समिति की अध्यक्ष रेखा पाठक ने बताया कि महिला समिति के द्वारा आपसी गिले-शिकवे बुलाकर एक सूत्र में सभी महिलाओं को बांधने का काम मिलन समारोह के माध्यम से किया जा रहा है। ताकि समाज में महिला एक परिवार की तरह रहे और एक दूसरों को मदद करते हुए एक मिसाल के रूप में बन सके।

मौके पर मौजूद समिति के उपाध्यक्ष सुधा दुबे ने कहा कि महिला समिति के द्वारा होली मिलन समारोह के साथ साथ एक पारिवारिक मिलन के तौर पर भी इस कार्यक्रम को मनाया गया।

मौके पर अपना अधिकार अपना सम्मान मंच की सचिव संतोषी शेखर, पंचायत समिति सदस्य सुनीता पाल, वर्षा कुमारी, मीनू कुमारी, निहारिका, शशि बाला श्रीवास्तव, वंदना कुमारी, नैना पूनम सिंह, कुमारी, अनामिका अमृता समेत काफी संख्या में महिला मौजूद थीं।

Barwadih Railway Club Mahila Samiti


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *