Breaking :
||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी
Sunday, April 28, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार : बालूमाथ के तेतरियाखाड़ कोलियरी में हुई आगजनी व गोलीबारी मामले में चार्जशीट दाखिल

लातेहार : जिले के तेतरियाखाड़ कोलियरी में आगजनी और फायरिंग के मामले में एनआईए ने चार्जशीट दाखिल की है। आरोपियों में हजारीबाग निवासी पंकज करमाली, बिहार के आरा निवासी विकास आनंद ओझा, रांची के कुंदन कुमार और आकाश कुमार शामिल हैं। इस मामले में 19 दिसंबर 2020 को बालूमाथ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद 4 मार्च 2021 को एनआईए ने आगे का कार्यभार संभाला और मामले की जांच शुरू की।

क्या है पूरा मामला

लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित तेतरियाखाड़ कोलियरी में 18 दिसंबर 2020 को आगजनी व गोलीबारी की यह घटना हुई थी। उस समय अपराधियों ने पांच गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया था। इस घटना में चार आम नागरिक जख्मी हुए थे।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जानकारी के अनुसार घटना में शामिल अपराधी कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा और अमन साहू गिरोह के थे। तेतरियाखाड़ की इस घटना में दर्ज केस को टेकओवर करते हुए NIA ने 4 मार्च 2021 को केस दर्ज किया था। इसके बाद से ही मामले की जांच जारी है। हाल ही में NIA ने आरोपी विकास आनंद ओझा को रिमांड पर लिया था। विकास आनंद ओझा से पूछताछ भी की गई थी। जिसमें एनआईए को कई अहम जानकारी मिली थी।