Breaking :
||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देखें||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत
Tuesday, April 30, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

मुख्यमंत्री फिर जनता को बेवकूफ बनाने आ रहे हैं लातेहार : आजसू

Latehar AJSU Party News

लातेहार: 14 फरवरी 2023 को जोहार यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा लातेहार में दो डिग्री कॉलेज का उद्घाटन किया गया था। लेकिन अभी तक कॉलेज में पढ़ाई शुरू नहीं हुई है। जोहार यात्रा के दौरान लातेहार के छात्रों को टोपी पहनाने के बाद मुख्यमंत्री एक बार फिर 27 दिसंबर को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में लोगों को ठगने लातेहार आ रहे हैं। ये बातें आजसू के जिला अध्यक्ष अमित पांडे ने पत्रकारों से बात करते हुए कहीं।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उन्होंने कहा कि पार्टी ने पहले भी धरना प्रदर्शन कर उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा था। फिर भी डिग्री कॉलेज का ताला खुलवाकर पढ़ाई शुरू कराने की दिशा में कोई पहल नहीं की गयी।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की मानसिकता सिर्फ भवन बनाने और उसका उद्घाटन करने में है। पढ़ाई के लिए शिक्षकों की बहाली करने का नहीं है। जनभावनाओं का सम्मान करते हुए आजसू पार्टी एक बार फिर जनता को ठगने आ रहे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध करेगी।

इस मौके पर केंद्रीय सदस्य राकेश सिंह, जिला कोषाध्यक्ष सद्दाम अंसारी, जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र दास, संगठन सचिव लालमोहन सिंह, प्रखंड अध्यक्ष अमर उरांव उपस्थित थे।

Latehar AJSU Party News