Breaking :
||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…
Monday, April 29, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: बस स्टैंड समेत नगर पंचायत के छह सैरातों की हुई बंदोबस्ती

लातेहार : शनिवार को नगर पंचायत क्षेत्र स्थित छह सैरातों की बंदोबस्ती प्रावधानों के अनुरूप की गयी। नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित इस बंदोबस्ती में बस स्टैंड लातेहार की बंदोबस्ती सबसे अधिक 17, 21,700 रुपये बोली लगाने वाली लातेहार शिक्षित बेरोजगार श्रमिक सहयोग समिति को दी गयी।

इसी प्रकार डुरुआ बाजार की बंदोबस्ती प्रदीप राम (डुरुआ) को 1,78,400 रुपये में जबकि कांजी हाउस की बंदोबस्ती अयोध्या प्रसाद (करकट) को 9500 रुपये में की गयी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

धर्मपुर मुख्य सब्जी बाजार की बंदोबस्ती 5,69,650 रुपये में प्रदीप कुमार मांझी को दी गयी। वहीं, थाना चौक स्थित कारगिल पार्क की बंदोबस्ती 14,100 रुपये में रवींद्र प्रजापति (गब्बर) को और अनुमंडल कार्यालय के पास सिटी पार्क की बंदोबस्ती रविकांत पासवान को 6,000 रुपये में दी गयी।

सैरातों की बंदोबस्ती के मौके पर नगर प्रशासक राजीव रंजन, जया लक्ष्मी भगत, राजकुमार वर्मा, सहायक अभियंता कुमार रवि, तहसीलदार राजू प्रसाद के अलावा संजय कुमार प्रसाद, अनिल कुमार सिंह, विशाल चंद्र साहू, विजय मोहन प्रसाद मौजूद रहे।

Latehar Latest News Today