Breaking :
||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी
Sunday, April 28, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार में टाना भगत कांड के एक आरोपी की जमानत खारिज, हिंसक प्रदर्शन में था शामिल

गोपी कुमार सिंह/लातेहार

लातेहार : मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मो अब्दुल नसीर की अदालत ने सिविल कोर्ट में अनाधिकार रूप से हरवे हथियार से लैश प्रवेश कर हंगामा करने एवं प्रशासन पर जानलेवा हमला करने के आरोपी पंखराज टाना भगत की जमानत याचिका पर सुनवाई के उपरांत खारिज कर दिया है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मालूम हो 10 अक्टूबर को लातेहार में टाना भगतों ने व्यवहार न्यायालय का घेराव कर हिंसक प्रदर्शन किया था।प्रदर्शन में कई पुलिस अधिकारी घायल हुए थे। जिसे लेकर लातेहार थाना कांड संख्या 251/ 22 में पंखराज टाना भगत नामजद था। जिसे लातेहार थाना पुलिस ने गत 2 नवंबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

10 अक्टूबर को टाना भगतों के एक समूह ने उग्रआंदोलन के दौरान सिविल कोर्ट में व्यापक तोड़फोड़ व देश विरोधी नारे लगाये थे तथा पथराव करके लातेहार थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता को गंभीर रूप से घायल कर दिया था।