Breaking :
||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल
Monday, April 29, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ प्रखंड कार्यालय परिसर में जनता दरबार लगाकर बीडीओ ने सुनीं ग्रामीणों की समस्यायें

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : उपायुक्त हिमांशु मोहन के निर्देशानुसार आज मंगलवार को बालूमाथ प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सोमा उराँव ने बालूमाथ प्रखण्ड कार्यालय परिसर में जनता दरबार लगाकर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं।

इस दौरान ग्रामीणों से कूप निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन आदि योजनाओं से संबंधित कई आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें वृद्धा व विधवा पेंशन से संबंधित कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा कुछ आवेदनों की जांच कर निष्पादन करने को कहा गया।

इस दौरान बालूमाथ प्रखंड के प्रधान सहायक राजीव रंजन, प्रखंड महिला प्रसार पदाधिकारी मोनिका मिंज, प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनीष कुमार पांडे, प्रखंड कर्मी सोनू कुमार समेत कई लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Balumath Latehar Latest News