Breaking :
||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…
Monday, April 29, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में धू-धू कर जली बाइक, जांच में जुटी पुलिस

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बुधवार को बालूमाथ प्रखंड में स्थित वन विभाग परिसर में एक बाइक धू-धू कर जल गयी। बाइक बालूमाथ थाना सीमा क्षेत्र से सटे बारियातू थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव निवासी मनोज कुमार सिंह के पुत्र पंकज कुमार सिंह की बतायी जाती है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मिली जानकारी के अनुसार विश्रामपुर ग्राम निवासी पंकज कुमार सिंह किसी कार्य को लेकर बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित वन विभाग कार्यलय आये हुए थे, इसी दौरान वन विभाग कार्यालय परिसर में लगी बाइक में अचानक आग लग गयी। हालांकि इस दौरान वन विभाग के कर्मी और स्थानीय लोगों ने बाइक में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि बुझाया नहीं जा सका।

यह बाइक पंकज कुमार सिंह ने 2 वर्ष पूर्व चंदवा स्थित भगवती बाइक शोरूम से खरीदी थी।l आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल इस घटना की जानकारी पंकज कुमार सिंह के द्वारा बालूमाथ थाने में दी आयी है, जिसके आधार पर बालूमाथ थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।