Breaking :
||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद
Wednesday, May 8, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

सतबरवा: भाजयुमो नेताओं ने नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात कर दीं शुभकामनायें

प्रेम पाठक/सतबरवा

सतबरवा : रविवार को पलामू भाजयुमो जिला महामंत्री स्वेतांक गर्ग, जिला समन्वयक रोहित पाठक, जिला मंत्री विकास कुमार तिवारी, जिला कार्यसमिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि सत्यवान तिवारी ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ झारखंड भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से उनके रांची स्थित आवास पर मिलकर उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई और शुभकामनायें दी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

श्री मरांडी से मिलने के बाद जिलामंत्री स्वेतांक गर्ग ने बताया कि उन्होंने हम सभी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि भाजपा के एक एक कार्यकर्ता को सक्रियता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। हमने प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष झारखंड की वर्तमान सरकार में हो रहे भ्रष्टाचार, भय, रोजगार, आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार सहित राज्य के कई ज्वलंत मुद्दों को रखा जिसपर उन्होंने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा इस भ्रष्टाचारी, अयोग्य, आदिवासी विरोधी सरकार की नीतियों का सदन से लेकर सड़क तक विरोध करेगी।

वहीं जिलामंत्री विकास कुमार तिवारी ने बताया कि श्री मरांडी से मिलकर अभिभूत हूँ, वे काफी अनुभवी और परिपक्व नेता हैं, झारखंड भाजपा इनके कार्यकाल में नयी ऊंचाइयों को छुयेगी।