Breaking :
||पलामू में छह पशु तस्कर गिरफ्तार, चार फरार, 55 मवेशी बरामद||पलामू: राजद नेता तेजस्वी यादव ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर बोला हमला||पलामू में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हवलदार व प्रभारी पर आरोप||मोदी ने किया झारखंड और बिहार को नक्सलवाद से मुक्त : अमित शाह||किसी के माई के लाल में दम नहीं की आरक्षण को खत्म कर दे : राजनाथ सिंह||झारखंड में 13 मई से खुलेंगे सभी सरकारी व निजी विद्यालय, सरकार ने जारी किया आदेश||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा
Saturday, May 11, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: बच्चे की चाहत में महिला ने बनाया अवैध संबंध, युवक ने आपत्तिजनक तस्वीरें कर दीं वायरल

पलामू : बच्चे की चाह में महिला ने एक युवक से अवैध संबंध बना लिया, लेकिन रिश्ते में ऐसी दरार आयी कि मामला पहले थाने पहुंचा और फिर आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि इस मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला पलामू जिले के तरहसी गांव की है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जानकारी के मुताबिक महिला अपने पति के साथ छत्तीसगढ़ में रहती थी। महिला के कोई संतान नहीं थी। इसी बीच छत्तीसगढ़ में ही महिला की जान-पहचान एक साजिद अंसारी नामक युवक से से हुई।

इसी बीच दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और बच्चे की चाहत में महिला ने युवक से अवैध संबंध स्थापित करना शुरू कर दिया था। उधर, मामला सार्वजनिक होने पर हुई पंचायत में युवक पर जुर्माना भी लगाया गया। इसमें युवक ने कुछ पैसे भी जमा किये थे। मुआवजे की पूरी रकम नहीं देने पर महिला ने युवक पर जबरन अवैध संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए थाने में केस दर्ज कराया।

इधर, मामला दर्ज होने पर युवक ने गुस्से में उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर दीं। इस मामले में थाना कांड संख्या 69/22 के तहत आरोपी युवक साजिद अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।