Breaking :
||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार
Saturday, September 30, 2023
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पशुपालक की मौत

पलामू : पलामू जिले में पिछले चार दिनों से रूक रूक कर बारिश हो रही है। बुधवार की शाम भी बारिश हुई। इसके साथ हुए वज्रपात से हुसैनाबाद के पहाड़ी की तलहटी में बसा डंडिला गांव निवासी एक पशुपालक की मौत हो गयी। वह खेत में खाद देने के बाद मवेशी लेकर कर वापस घर लौट रहा था। इसी क्रम में बारिश के साथ वज्रपात हुई, जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान 50 वर्षीय सुदामा यादव के रूप में हुई है। वह डंडिला गांव का ही निवासी था।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जानकारी के अनुसार सुदामा यादव शाम लगभग 5 बजे अपनी खेत में खाद देने के लिए गया था। खाद छींटकर वापस आने के क्रम में अचानक तेज हवा व पानी के साथ वज्रपात हुई, जिसमें सुदामा यादव सुगही बांध के पास बेहोश होकर गिर गया व मौके पर ही मौत हो गयी। ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे और हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। मृतक का एक पुत्र एवं एक पुत्री है। दोनों की शादी हो चुकी है।