Breaking :
||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Friday, May 10, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: सतबरवा में महिला की सड़ी गली लाश बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

पलामू : जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के तुम्बागड़ा से सटे औरंगा जलाशय योजना के वीरान पड़े खंडहर भवन से पुलिस ने बुधवार को एक महिला की सड़ी गली हालत में लाश बरामद की। महिला का शव मिलने की सूचना फैलते ही लोगों की भीड़ लग गयी।

पुलिस ने शव के पास से आधार कार्ड बरामद किया, जिससे उसकी पहचान मीना कुंवर ग्राम कुंदरी लेस्लीगंज थाना के रूप में की गयी है। महिला की उम्र 35 वर्ष के करीब है। उसकी मौत एक सप्ताह पहले होने का अनुमान पुलिस लगा रही है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पुलिस के अनुसार महिला के चेहरे को कीड़े मकोड़े खा गये थे। शव को देखने के लिए लोग अपने नाक और चेहरे को रुमाल से ढंककर पहुंचे थे। पुलिस महिला के विषय में जानकारी ले रही है कि यहां तक वह कैसे पहुंची। उसके साथ किसी प्रकार की घटना हुई है अथवा हत्या करके फेंका गया है। पुलिस गलत नियत से लाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के एंगल पर भी जांच कर रही है।

महिला की गुमशुदगी की शिकायत पुलिस के पास दर्ज करायी गयी है या नहीं, इसे पता लाने का प्रयास किया जा रहा हैं। एएसआई राकेश पांडे ने बताया कि महिला के चेहरे को कीड़े खा गये थे। खंडहर भवन के उतर में दीवार से सटी झाड़ी में शव पाया गया। पंचनामा तैयार करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा। लाश खराब होने की स्थिति में रांची रिम्स में पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सकता है।

Palamu Satbarwa News Today