Breaking :
||पलामू में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हवलदार व प्रभारी पर आरोप||मोदी ने किया झारखंड और बिहार को नक्सलवाद से मुक्त : अमित शाह||किसी के माई के लाल में दम नहीं की आरक्षण को खत्म कर दे : राजनाथ सिंह||झारखंड में 13 मई से खुलेंगे सभी सरकारी व निजी विद्यालय, सरकार ने जारी किया आदेश||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस
Friday, May 10, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी पति की हत्या की साजिश, प्रेमी बिहार से गिरफ्तार

पलामू : एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची थी। जिले की हुसैनाबाद पुलिस ने बिहार से प्रेमी को गिरफ्तार कर इस कांड का खुलासा किया है। 4 दिसंबर की रात हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पथरा निवासी सुनील राम पर तीन अपराधियों ने जानलेवा हमला किया था। घटना को लंगरकोट पहाड़ी के पास अंजाम दिया गया था। सुनील की गर्दन पर चाकू से वार किया गया था। गंभीर रूप से घायल सुनील अब भी जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। मेदिनीनगर के बाद उसका इलाज रांची के रिम्स में चल रहा है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

सुनील की पत्नी खुशबू कुमारी इतनी शातिर है कि उस पर किसी को शक ना हो, इसलिए घटना के बाद से वह सुनील के साथ अस्पताल में रहकर उसकी सेवा कर रही है। गुरुवार को छतरपुर एसडीपीओ अजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सुनील पर उसकी पत्नी के प्रेमी रोशन कुमार ने हमला किया था। सुनील की पत्नी खुशबू का शादी से पहले से ही रोशन के साथ प्रेम संबंध है।

रोशन बिहार के नबीनगर के मझियावां गांव का रहने वाला है। तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस प्रेमी रोशन तक पहुंच गयी। रोशन को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। रोशन की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू को घटनास्थल के एक कमरे से बरामद कर लिया गया। पूछताछ में रोशन ने बताया कि खुशबू सुनील के साथ अपनी शादी से खुश नहीं थी। उसने किसी भी तरह से सुनील को रास्ते से हटाने की बात कही थी।

घटना को लेकर सुनील की मां प्रेमा देवी ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी। प्रेमा देवी शुरू से ही बेटे पर हुए जानलेवा हमले का दोषी अपनी बहू को मानती थी। घटना का पर्दाफाश करने में हुसैनाबाद थाना प्रभारी जगरनाथ धान व पुलिसकर्मी शामिल थे।

Palamu Crime News Today