Breaking :
||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देखें||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत
Tuesday, April 30, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में दुर्गा पूजा पर ब्रह्माकुमारी की बहनों ने प्रस्तुत की मनमोहक झांकी

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : दुर्गा पूजा के अवसर पर ब्रह्माकुमारी की बहनों ने बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंडप परिसर में आयोजित संध्या आरती के बाद भव्य झांकी प्रस्तुत की। झांकी के माध्यम से ब्रह्माकुमारी बहनों ने बताया कि किस तरह मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था।

इस दौरान ब्रह्माकुमारी बहनों ने माता सरस्वती और माता लक्ष्मी का भी रूप धारण किया। हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने झांकी कार्यक्रम की सराहना एवं प्रशंसा की।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इससे पहले झांकी कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दुर्गा पूजा समिति के महासचिव शैलेश कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर दुर्गा पूजा समिति के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा पुष्प गुच्छ एवं आध्यात्मिक पुस्तक भेंट कर उनका स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बालूमाथ शाखा की बहन किरण, अमृता, कविता, भाई विनय, अजय, संजय, विनोद, विक्रम, अमरेंद्र आदि ने सक्रिय भूमिका निभायी।

Balumath Durga Puja News