Breaking :
||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका
Monday, April 29, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

बालूमाथ: ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो घायल, एक रिम्स रेफर

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बुधवार की दोपहर बालूमाथ मुरपा मार्ग पर बसिया ग्राम के पास हुई ट्रैक्टर दुर्घटना में 2 लोग घायल हो गये। घायलों में बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत मरांगलोईया पंचायत के बारा ग्राम निवासी मारवाड़ी उरांव का पुत्र रामलाल उरांव एवं रामजीत उरांव का पुत्र बीरू उरावं शामिल है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर सुरेश कुमार ने घायल बीरू उरांव की स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार दोनो घायल ट्रैक्टर से अपने घर जा रहे थे इसी दौरान ट्रैक्टर का अगला पहिया ब्लास्ट कर गया जिससे ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस घटना में घायल बीरू उरांव को सिर व शरीर में गंभीर चोट आयी है।