Breaking :
||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…
Monday, April 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

रिम्स ले जाने के क्रम में बीमार प्रवासी मजदूर की मौत, प्रशासन से मदद की गुहार

संजय राम/ बारियातू

लातेहार : बारियातू प्रखंड अंतर्गत अमरवाडीह पंचायत के मनातू निमवा टोंगरी निवासी प्रवासी मजदूर श्याम सुंदर लोहरा पिता मथुरा लोहरा की रिम्स रांची ले जाने के क्रम में रविवार की रात मौत हो गई।

मृतक मजदूर की पत्नी सोहरी देवी ने रोते हुए बताया कि मेरे पति छतीसगढ़ के कोरवा में हाइवा ट्रक चलाते थे। इससे बीच बीते एक सप्ताह पूर्व अचानक उनकी तबियत खराब हो गई। जिसके बाद एनसीएच छत्तीसगढ़ अस्पताल में भर्ती किया गया वंहा दो दिनों के इलाज के पश्चात बताया गया कि श्याम सुंदर का एक अंग बिल्कुल काम नही कर रहा है, उसे लकवा हो गया है।

जानकारी देते परिजन

फिर वंहा से किसी तरह पलामू जिले के सतबरवा में लकवे के इलाज के लिए लाइ। तब तक इनकी आवाज भी बंद हो गई थी। फिर परिजनों ने सलाह दिया कि बनासो विष्णुगढ़ हजारीबाग ले जाओ तब वंहा भी ले गया, लेकिन वंहा के चिकित्सक ने रिम्स रांची भेज दिया। फिर रिम्स रांची ले जाने के क्रम में रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई।

अचानक हुई इस घटना से मृतक की पत्नी व नाबालिक पुत्र विक्की लोहरा(16) व सूरज लोहरा(14) सहित अन्य परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है। मृतक की पत्नी ने प्रखंड प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

गौरतलब रहे कि मृतक 1994 से ही छत्तीसगढ़ में दैनिक मजदूरी का काम करता था। बाद में हाइवा चलाने का काम करने लगा। 2003 में शादी होने के बाद 2008 से अपनी पत्नी के साथ कोरवा छत्तीसगढ़ में ही रह रहा था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *