Breaking :
||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Monday, April 29, 2024
पलामू प्रमंडल

पलामू : हाइवा ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

पलामू : बुधवार की रात करीब 10 बजे पलामू जिले के छतरपुर इलाके में सड़क हादसा हुआ। एनएच 98 पर बैरियाडीह मोड़ के पास एक हाइवा ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान मसिहानी निवासी आशिक अंसारी (45 वर्ष) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि बाइक सवार डाली गांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहा था। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही हाइवा ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गुरुवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है।