Breaking :
||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल
Monday, April 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

Palamu Latest News Today

पलामू : मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के डालटनगंज-पांकी मुख्य मार्ग पर रजवाडीह पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास बुधवार को सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों की मौत हो गयी। दोनों बाइक पर सवार थे। उन्हें एक ट्रक ने कुचल दिया। एक व्यक्ति का शव रजवाडीह में पड़ा था, जबकि दूसरे व्यक्ति को ट्रक घटनास्थल से घसीटते हुए कुछ दूर जमुने तक ले गया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। मृतकों की पहचान तरहसी थाना क्षेत्र के धनगाई निवासी संजू गिरी और रवींद्र गिरी के रूप में की गयी है। दोनों सगे भाई थे। एक स्टाम्प वेंडर का काम करता था और दूसरा ताईद का। दोनों भाई बाइक पर सवार होकर मेदिनीनगर कोर्ट आ रहे थे।

सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सड़क जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे। मौके पर थाना प्रभारी गौतम कुमार भी अपने दल-बल के साथ पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाने का प्रयास कर रहे हैं।

Palamu Latest News Today