Breaking :
||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…
Monday, April 29, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर में एक कैदी को रिहा करने का आदेश जारी

लातेहार : झालसा रांची के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिल कुमार के आदेश पर रविवार को जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शशि भूषण शर्मा और डालसा सचिव स्वाति विजय उपाध्याय मौजूद थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसीजेएम शशि भूषण शर्मा ने बंदियों को संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी। बंदियों को कैदियों के रूप में उन्हें मिले अधिकारों के बारे में जागरूक करने और उन्हें कानूनी रूप से जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। प्ली बार्गेनिंग के प्रावधानों का लाभ उठाने के लिए विचाराधीन कैदियों को विस्तार से समझाया गया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

डालसा सचिव स्वाति विजय उपाध्याय ने विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बंदियों को दी जाने वाली सहायता के बारे में विस्तार से बताया और इसका लाभ उठाने की अपील की। अपने मामले की जानकारी, मुकदमे की जानकारी और अपने ऊपर लगे आरोपों की जानकारी रखने के लिए जागरूक किया। साथ ही बंदियों को यहां से निकलकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

इस जेल अदालत में दो मामले पेश किए गए। जिसमें वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट की कार्यवाही की गई। चास मंडल जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बंदियों को पेश किया गया। प्ली बारगेनिंग के प्रावधान के आधार पर एक मुकदमे का निपटारा किया गया।

केस क्रमांक 697/2019 छोटू कुमार उर्फ ​​अजय कुमार को रिहा करने का आदेश जारी किया गया। जेल प्रशासन एवं कार्यरत पीएलबी को 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली जेल अदालत के लिए झालसा कलैण्डर के अनुसार प्रकरण अंकित कर निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने हेतु पात्र आवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

इस आयोजन की समाप्ति पर धन्यवाद ज्ञापन कारा अधीक्षक मेनसन बारवा द्वारा किया गया। इस मौके पर मंडल कारा लातेहार के प्रभारी जेलर प्रदीप मुंडा, जेल कर्मी धर्मेंद्र कुमार, संगीत कुमार एवं व्यवार न्यायालय लातेहार के कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में जेल अधीक्षक मेनसन बारवा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर मंडल कारा लातेहार के प्रभारी जेलर प्रदीप मुंडा, जेल कर्मी धर्मेंद्र कुमार, संगीत कुमार एवं व्यवार न्यायालय लातेहार के कर्मचारी मौजूद थे।