Breaking :
||7 मई को सोशल मीडिया पर ‘मैं भी इलेक्शन अम्बेसडर’ हैशटैग अभियान, हिस्सा बनने की अपील||चतरा: एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन प्रेसिडेंट का बोर्ड लगे गाड़ी से 50 लाख का ब्राउन शुगर बरामद, तीन गिरफ्तार||राहुल गांधी 7 मई को आयेंगे झारखंड, जोबा मांझी और सुखदेव भगत के समर्थन में करेंगे जनसभा||फिर झारखंड आयेंगे पीएम मोदी, चतरा के सिमरिया में 12 और बिरनी में 16 मई को करेंगे जनसभा||रांची लोकसभा: सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय कल करेंगी नामांकन||रांची: BSNL हेड ऑफिस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी
Monday, May 6, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची: यौन शोषण के आरोपी DAV कपिलदेव के निलंबित प्राचार्य को मिली जमानत

रांची : यौन शोषण के आरोपित डीएवी कपिलदेव स्कूल के निलंबित प्रिंसिपल मनोज कुमार सिन्हा को झारखंड हाई कोर्ट ने जमानत दे दी है। हाई कोर्ट के न्यायाधीश सुभाष चांद की अदालत में मामले की सुनवाई हुई। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने मनोज कुमार सिन्हा को जमानत दे दी। मनोज सिन्हा की ओर से अधिवक्ता अनुराग कश्यप ने अदालत में पक्ष रखा। हाई कोर्ट ने तीस-तीस हजार के दो निजी मुचलकों पर मनोज कुमार सिन्हा को जमानत दी है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

विदित हो कि डीएवी कपिलदेव स्कूल की प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में कार्यरत नर्स ने निलंबित प्रिंसिपल मनोज कुमार सिन्हा पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। इसके बाद राजनीतिक दलों ने भी मामले का विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया था। निलंबित प्रिंसिपल मनोज सिन्हा की गिरफ्तारी की चारों ओर मांग हो रही थी। मामला दर्ज होने के बाद से मनोज सिन्हा फरार चल रहे थे। पुलिस ने उन्हें 29 मई को जमशेदपुर से गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वे न्यायिक हिरासत में हैं।