Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Sunday, May 5, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरगढ़वापलामू प्रमंडल

बूढ़ा पहाड़ से फिर मिले 12 केन IED बम, किया गया नष्ट

गढ़वा : नक्सलियों का गढ़ माने जाने वाले बुढ़ा पहाड़ में सुरक्षा बल लगातार नक्सलियों को खदेड़ने के लिए विशेष अभियान चला रहे हैं। सर्च ऑपरेशन भी जारी है। इस बीच गुरुवार को एक बार फिर नक्सलियों द्वारा सर्च ऑपरेशन चला रहे जवानों को निशाना बनाने के लिए रखे गए 12 केन आईआईडी बम पुलिस की गिरफ्त में आ गये, अन्यथा भारी नुकसान की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता था।

एसपी अंजनी कुमार झा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बूढा पहाड़ से नक्सलियों को खदेड़ने के बाद लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 12 आईईडी विस्फोटक मिले हैं। इससे पहले शनिवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस बल ने 120 आईईडी बरामद किया था। तलाशी अभियान में आईईडी के अलावा नक्सली साहित्य, आपसी संवाद के लिए इस्तेमाल होने वाले वायरलेस सेट, बड़ी मात्रा में नक्सलियों की वर्दी भी बरामद हुई थी।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पुलिस के मुताबिक, इससे पहले 31 अक्टूबर को 200 आईईडी बरामद किए गए थे। बुढ़ा पहाड़ में सीआरपीएफ की 172 और 62 बटालियन, झारखंड जगुआर और कोबरा 203 बटालियन का संयुक्त अभियान चल रहा है।

19 अक्टूबर को तलाशी अभियान के दौरान दो ग्रेनेड, 51 आईईडी और अन्य विस्फोटक बरामद किए गये थे।

वहीं, 18 अक्टूबर को 22 आईईडी, दो वायरलेस सेट, डेटोनेटर समेत अन्य सामग्री बरामद की गयी थी। पुलिस ने कहा कि अभियान में लगी पुलिस बल को जरा सी चूक से भारी नुकसान हो सकता था।