Breaking :
||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Friday, May 10, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची: लूट के दौरान अपराधियों ने ट्रक चालक को मारी गोली, हालत नाजुक

रांची : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के रिंग रोड पर सोमवार की सुबह लूट के दौरान बाइक सवार अपराधियों ने ट्रक चालक को गोली मार दी। ट्रक चालक को गंभीर हालत में रिम्स में भर्ती कराया गया है। ट्रक चालक की पहचान राजस्थान निवासी राजू सिंह के रूप में हुई है।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जानकारी के अनुसार राजू सिंह राजस्थान से रांची में कंटेनर में माल लादकर तुपुदाना के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में पहुंचाने आया था। वह तुपुदाना ओपी क्षेत्र के रिंग रोड के पास एक ढाबे पर खाना खाकर सो रहा था। इस दौरान ट्रक चालक राजू के साथ दो और लोग थे।

इसी बीच बाइक सवार तीन अपराधी सड़क किनारे खड़े कंटेनर के पास पहुंच गये। अपराधियों ने हथियार के बल पर राजू सिंह के साथ लूटपाट शुरू कर दी। लूट का विरोध करने पर एक अपराधी ने राजू पर फायरिंग कर दी। गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये।

इसके बाद राजू सिंह के साथी अस्पताल व पुलिस की तलाश में रिंग रोड पहुंचे, जहां पुलिस की पेट्रोलिंग टीम दिखायी दी। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी, पेट्रोलिंग टीम तुरंत राजू सिंह को रिम्स अस्पताल ले गयी। राजू की हालत नाजुक बनी हुई है।

तुपुदाना ओपी प्रभारी मीरा सिंह ने बताया कि फायरिंग की घटना के संबंध में जानकारी मिली है। राजस्थान निवासी ट्रक चालक राजू सिंह की अपराधियों ने गोली मारी है। फिलहाल उसका रिम्स में इलाज चल रहा है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पूरे इलाके में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।