Breaking :
||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Friday, May 10, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: मासूम आर्ट ग्रुप की शॉर्ट फिल्म ‘छतरी’ की शूटिंग शुरू, मुहूर्त पर एसपी ने कहा- अच्छे फिल्म निर्माताओं को मिलेगी मदद

फिल्म ‘छतरी’ की शूटिंग

पलामू : अच्छी फिल्म बनाने वालों की हर संभव मदद की जायेगी। पलामू के कलाकारों में अपार संभावनाएं हैं, उन्हें एक मंच की जरूरत है। मासूम आर्ट ग्रुप जिस मानवीय संवेदनशीलता के साथ फिल्म बना रहा है वह काबिले तारीफ है। उक्त बातें पलामू के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने कहीं। वे गुरुवार को नगर थाने में फिल्म छतरी के मुहूर्त समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने मुहूर्त शॉट की केलपिंग देते हुए गणपति पूजा में भी हिस्सा लिया।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मासूम आर्ट ग्रुप द्वारा बनाई जा रही शॉर्ट फिल्म छतरी को पिंकू दुबे ने लिखा है और बंटी दुबे ने निर्देशित किया है। मासूम के अध्यक्ष विनोद पांडेय ने कहा कि पिंकू और बंटी दुबे पलामू के रहने वाले हैं, जिन्होंने मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनायी है। इस बार वे मासूम के साथ मिलकर अपने घर पर एक फिल्म बना रहे हैं। मुहूर्त के अवसर पर पिंकू दुबे व बंटी दुबे को सम्मानित किया गया।

श्री पांडेय ने कहा कि यह फिल्म मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी है, जिसे फिल्म फेस्टिवल को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। इस फिल्म के सभी कलाकार पलामू से हैं, जबकि डीओपी झारखंड के जाने-माने कैमरामैन सुमित सचदेवा, प्रोडक्शन कंट्रोलर बेलाल अंसारी हैं।

फिल्म छतरी के मुख्य कलाकार सैकत चटर्जी, मुनमुन चक्रवर्ती, कामरूप सिन्हा, अमर भांजा, उज्जवल सिन्हा, कनक लता तिर्की आदि हैं। फिल्म में एसपी की अहम भूमिका में शहर के मशहूर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल अग्रवाल नजर आएंगे। फिल्म के कला निर्देशक संजीत प्रजापति हैं और सहायक निर्देशक अभिषेक कुमार हैं।

फिल्म में गुलशन मिश्रा, सूरज शर्मा, प्रकाश कुमार, गिरिंद्र यादव, एमडी नसीम, सतीश कुमार, विवेक कुमार, अदनान कासिफ, अनीश गुप्ता, सिकंदर कुमार, आदित्य कुमार, आनंद गुप्ता, संजीव कुमार राम समेत करीब 30 कलाकार शामिल हैं।

मुहूर्त के दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा, पूर्व सैनिक ब्रजेश शुक्ला, कवि हरिवंश प्रभात, चित्रकार संजीव सिंह आदि मौजूद रहे।

फिल्म ‘छतरी’ की शूटिंग