Breaking :
||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Monday, April 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

देवघर पहुंची फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री, बाबा मंदिर में की पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं का किया अभिवादन, देखें वीडियो

देवघर : महाशिवरात्रि पर्व में शामिल होने देवघर आयीं फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री ने रविवार सुबह सांसद निशिकांत दुबे और उनकी पत्नी अनामिका गौतम के साथ बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना की। पूजा खत्म करने के बाद भाग्यश्री ने पत्रकारों से कहा कि महाशिवरात्रि के मौके पर बाबा मंदिर में दर्शन करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने देवघर आमंत्रित करने के लिए सांसद निशिकांत दुबे का आभार व्यक्त किया।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

इस मौके पर सांसद ने कहा कि गोड्डा संसदीय क्षेत्र का बतौर सांसद प्रतिनिधित्व किये मुझे 15 साल हो गये हैं। बाबा भोलेनाथ की कृपा से निरंतर विजय प्राप्त हुई है। महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा मंदिर में पूजा करना मेरे जीवन में बहुत आनंद का क्षण रहा है। भोले बाबा की कृपा से महाशिवरात्रि पर्व का निर्विघ्न समापन संभव है। बाबा के चरणों में नतमस्तक हैं।

गौरतलब है कि भाग्यश्री विगत 18 फरवरी को प्रसिद्ध भोजपुरी गायक मनोज तिवारी के साथ महाशिवरात्रि पर्व में भाग लेने के लिए देवघर पहुंची थीं। उन्होंने मनोज तिवारी और सांसद निशिकांत दुबे के साथ शिव बारात में शिरकत की और श्रद्धालुओं का अभिवादन किया।

Deoghar Film actress Bhagyashree