Breaking :
||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी
Sunday, April 28, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडदक्षिणी छोटानागपुर

सरायकेला में हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत

सरायकेला : जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के बड़ा चुनचुडीया मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास गुरुवार की रात हुई भीषण सड़क दुघर्टना में शुक्रवार को मृतकों कि संख्या बढ़कर पांच हो गयी है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

मृतकों में एक ही परिवार के मां बिमला देवी, बेटा हलधर ( 12) और बेटी दीपाली (16) शामिल है, जबकि घायल पिता कमला कांत प्रमाणिक सिंहपुर नर्सिंग होम मुरी में इलाजरत है। दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल अलका देवी (35) की भी मौत हो गयी। वहीं गुरुवार की रात ही पुनम कुमारी (10) की मौत हो गयी थी।

गौरतलब है कि ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के बड़ा चुनचुड़ीया में एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से डुमरा गांव के सवारी ऑटो में सवार करीब 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे, जिसमें गंभीर रूप से घायल हुए छह लोगों को बेहतर इलाज के लिए सिंहपुर नर्सिंग होम से रांची रिम्स भेज दिया गया था, जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान चार लोगों की मौत हो गयी। उसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गयी। पोस्टमार्टम के बाद इन चार शवों के एकसाथ गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो उठा है। पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है।

सरायकेला भीषण सड़क दुर्घटना