Breaking :
||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी
Saturday, April 27, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

माओवादी प्रशांत बोस समेत नौ नक्सलियों पर चलेगा देशद्रोह का मुकदमा, सरकार ने दी इजाजत

रांची : राज्य सरकार ने झारखंड में नौ माओवादियों पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है। जांच रिपोर्ट व पुलिस की संस्तुति के आधार पर सरकार से मुकदमा चलाने की अनुमति प्राप्त हुई है। यह केस भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के पोलित ब्यूरो सदस्य के पद पर रहे प्रशांत बोस समेत नौ नक्सलियों पर चलेगा।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

अन्य नक्सलियों में सरायकेला-खरसावां के दारूदा निवासी महाराज प्रमाणिक उर्फ राज, गिरिडीह जिले के पीरटांड़ निवासी सेंट्रल कमेटी के नक्सली पति राम मांझी उर्फ अनल उर्फ रमेश, तमाड़ थाना क्षेत्र के तमराना निवासी अमित मुंडा उर्फ चुका मुंडा, खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र निवासी जीवन कंडुलना, अड़की थाना क्षेत्र के हरदलामा निवासी प्रभात मुंडा उर्फ मुखिया, विमल लोहरा उर्फ निलेश लोहरा, कुचाई थाना क्षेत्र के जमबीरा निवासी नेल्सन कंडीर और सुलेमान कंडीर शामिल हैं।

गौरतलब है कि नक्सलियों के खिलाफ 16 दिसंबर 2018 को टोकलो थाने में देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि संबंधित नक्सली थाना क्षेत्र के एक नक्सल प्रभावित क्षेत्र में देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए जमा हो रहे हैं। मामला दर्ज करने के बाद जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पुलिस ने आरोप को सही पाया।