Breaking :
||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देखें||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत
Tuesday, April 30, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहारहेरहंज

लातेहार: हेरहंज में सड़क हादसे में व्यवसायी की मौत, आहत दुकानदारों ने बंद रखीं दुकानें

नितीश कुमार यादव/हेरहंज

लातेहार : हेरहंज प्रखंड मुख्यालय स्थित बस स्टैंड के समीप सड़क हादसे में तेल मिल व आटा चक्की के दुकानदार प्रेम कुमार साहू (30) की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए हेरहंज बस स्टैंड के दुकानदारों ने सभी दुकानें बंद रखीं।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मालूम हो कि 29 मार्च बुधवार को प्रेम कुमार साहू अपनी भतीजी को मेराल मध्य विद्यालय परीक्षा केंद्र लाने जा रहे थे। इसी क्रम में विपरीत दिशा से परीक्षार्थी धीरज कुमार सिंह पिता कमलेश सिंह परीक्षा केंद्र से निकलकर हेरहंज की ओर आ रहे थे इसी दौरान प्रेम कुमार साहू की बाइक से जोरदार टक्कर हो गयी। इस हादसे में प्रेम कुमार के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोटें आयीं।

घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गये। वहीं प्रेम को घायल अवस्था में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉ. पुरुषोत्तम कुमार ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। रिम्स में इलाज के दौरान शुक्रवार 31 मार्च को उनकी मौत हो गयी। मृतक के दो बच्चे एक बेटा व एक बेटी है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Latehar Herhanj News Today