Breaking :
||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Friday, May 10, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडलोहरदगा

उग्रवादी संगठन TSPC का सक्रिय सदस्य चंदवा से गिरफ्तार

लोहरदगा : दो वर्षो से फरार चल रहे प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के सक्रिय सदस्य हरखमन गंझू को लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र से पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार उग्रवादी पर कुड़ू थाना क्षेत्र के मकांदू स्थित क्रेसर प्लांट में पोकेलेन मशीन पर आगजनी और मारपीट का मामला दर्ज है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

गिरफ्तार टीएसपीसी उग्रवादी के दस्ते ने 20 फरवरीको कुडू थाना अन्तर्गत मकान्दू स्थित बालाजी कन्ट्रक्शन केशर में कार्यरत पोकलेन मशीन में आग लगाने एवं मजदूरों के साथ मारपीट करने के संबंध में कुडू थाना में मामला दर्ज किया गया। एक मार्च 2022 को मकान्दू केशर से लेवी नहीं मिलने पर योजना बनाकर कार्यस्थल पर कार्यरत मैनेजर को गोली मारने का प्रयास किया गया। इस घटना के संबंध में कुडू थाना में आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत मामला दर्ज है। दोनों कांडों में दो वर्षों से ज्यादा समय से प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी का सक्रिय सदस्य हरखमन गंझू फरार था।

इसकी गिरफ्तारी लातेहार जिले के चन्दवा थाना क्षेत्र से कुडू थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम ने की है। पूछताछ में दोनों घटना में संलिप्ता के साथ अन्य सहयोगियों का नाम बताया है। इसकी गिरफ्तारी का प्रयास छापामारी दल के द्वारा किया जा रहा है। गिरफ्तार नक्सली लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र हेसालोंग का रहने वाला है। पहले भी कई आपराधिक इतिहास में इसका नाम आ चुका है।