Breaking :
||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Friday, May 10, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका में वज्रपात से युवक की मौत, महिला समेत दो घायल

बबन पासवान/मनिका

लातेहार : मनिका थाना क्षेत्र के दुंदु पंचायत स्थित करमाही व रहरबार गांव में शनिवार को अलग-अलग समय पर आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

मृतक की पहचान रंजीत यादव उम्र 18 वर्ष पिता प्रमोद यादव करमाही, मनिका के रूप में की गयी है। जबकि घायलों में पंकज यादव उम्र 22 वर्ष पिता मनोज यादव करमाही, मनिका और सकुंती देवी पति दिलकेश्वर राम रहरबार, मनिका शामिल हैं।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9:00 बजे दोनों युवक अपने घर के पास खेत में फसल बोने का काम कर रहे थे, इसी दौरान अचानक वज्रपात हो गया, जिसकी चपेट में आने से रंजीत यादव की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि पंकज यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि दोनों युवकों को सामाजिक कार्यकर्ता अख्तर अंसारी और स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लातेहार लाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने रंजीत यादव को मृत घोषित कर दिया।

वहीं दूसरी घटना दुंदु पंचायत के रहरबार गांव हुई जहां सकुंती देवी पति दिलकेश्वर राम दोपहर करीब दो बजे बारिश के दौरान अपने घर के आंगन में निकली थीं, तभी वज्रपात हो गया, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। परिजनों की सहायता से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लातेहार लाया गया, जहां वज्रपात से घायल पंकज यादव और सकुंती देवी को आईसीयू में रखकर इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर ने दोनों घायलों की स्थिति गंभीर बतायी है।

Latehar Manika News Today