Breaking :
||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Friday, May 10, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडलोहरदगा

लातेहार के युवक की लोहरदगा में गोली मारकर हत्या

लोहरदगा : कैरो थाना क्षेत्र के सढ़ाबे पंचायत अंतर्गत खरता गांव में मंगलवार की रात अज्ञात अपराधियों ने सतेंद्र साहू (40) की गोली मारकर हत्या कर दी। लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड के होलांग मासियातु निवासी सतेंद्र साहू पिछले पांच साल से अपने ससुराल में रह रहे थे।

वह गांव में रहकर ऑटो चलाकर अपना जीवन यापन कर रहा था। सतेंद्र साहू की पहली पत्नी की मौत के बाद खरता में दूसरी शादी हुई थी। उनकी पिछली शादी से एक बच्चा है, जो होलांग गांव में अपने दादा-दादी के साथ रहता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कैरो पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है।