Breaking :
||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Friday, May 10, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: मुखिया संघ के अध्यक्ष समेत छह मुखिया को मिली जान से मारने की धमकी

पलामू : जिले के उंटारी रोड प्रखंड क्षेत्र के मुखिया संघ के अध्यक्ष और लहर बंजारी पंचायत के मुखिया अशोक सिंह समेत प्रखंड के सभी आधा दर्जन पंचायत के मुखिया इन दिनों दहशत में जी रहे हैं। टीएसपीसी के नाम पर छह पंचायत के मुखिया को जान से मारने की धमकी मिल रही है। मुखिया संघ ने थाने में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है। आवेदन में बताया गया है कि टीएसपीसी के नाम पर लगातार तीसरी बार फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मुखिया संघ के अध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि टेलीफोन के जरिये टीएसपीसी के नाम पर रंगदारी की मांग की गयी है। पूरे उंटारी रोड प्रखंड के सभी छह पंचायत के मुखिया को धमकी दी गयी है। मुखिया अशोक द्वारा स्थानीय उंटारी रोड थाना में भी शिकायत दर्ज करायी गयी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक छूट के कारण क्षेत्र में गुंडा राज कायम हो रहा है।

इधर, इस संबंध में जिला मुखिया संघ ने सोमवार को मेदिनीनगर में बैठक की और इस विषय पर पलामू पुलिस के प्रति नाराजगी जतायी। मुखिया अनुज त्रिपाठी ने कहा कि एक मुखिया को तीन बार धमकी मिलती है और प्रशासन सुस्त रहता है, इससे साफ पता चलता है कि प्रशासन चैन की नींद सो रहा है। श्री त्रिपाठी ने यह भी कहा कि मंगलवार को पूरे जिले के मुखिया पलामू पुलिस कप्तान से मिलेंगे और मामले की जानकारी देते हुए अपराधियों पर कार्रवाई की मांग करेंगे।