Breaking :
||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Friday, May 10, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडपलामूपलामू प्रमंडल

तीन बच्चों की मां से पलामू DC व SP के ड्राइवर ने किया दुष्कर्म, दोनों गिरफ्तार

पलामू : डीसी के स्कॉट वाहन के चालक धर्मेंद्र कुमार और एसपी आवास के चालक प्रकाश कुमार ने एक ग्रामीण महिला के साथ दुष्कर्म किया। मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जिले की एसपी रिष्मा रमेशन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों ड्राइवरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी मेडिकल जांच करायी जा रही है। महिला की मेडिकल जांच भी करायी जायेगी। घटना की जांच के लिए एक टीम तैनात की गयी है।

बताया जाता है कि चैनपुर थाना क्षेत्र के बरांव पंचायत क्षेत्र की एक महिला गुरुवार की सुबह डालटनगंज रेलवे स्टेशन से निकलकर इलाज के लिए डॉक्टर के पास जा रही थी। महिला की उम्र 20 साल बतायी जा रही है और वह तीन बच्चों की मां है। स्टेशन से निकलते समय वे महिला को मोबाइल रिचार्ज कराने के बहाने झांसे में लिया और फिर दोनों ड्राइवर उसे स्टेशन के पास अपने किराये के मकान में ले गये और बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया।

घटना के बाद महिला शहर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करायी। सूचना मिलते ही दोनों चालकों के मोबाइल लोकेशन की सीडीआर निकाली गयी और जब उसका मिलान हुआ तो दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों को मेडिकल जांच के लिए एमआरएमसीएच भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Palamu DC SP Driver woman raped