Breaking :
||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देखें||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत
Tuesday, April 30, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

मेदिनीनगर सेन्ट्रल जेल में बंद 64 विचाराधीन कैदी जमानत पर होंगे रिहा

पलामू : केन्द्रीय कारागृह मेदिनीनगर के 64 विचाराधीन कैदी जमानत पर रिहा होंगे। यह जानकारी मेदिनीनगर में प्रेस बुलेटिन जारी करके पलामू जिला विधिक सेवा प्राधिकर (डीएलएसए) के सचिव अर्पित श्रीवास्तव ने बुधवार को दी है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस संबंध में राष्ट्रीय स्तर पर गठित अंडर ट्रायल रिव्यू कमिटी के तहत 4, 5 और 11 अक्तूबर को पलामू जिले के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरज कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कमिटी की बैठक हुई, जिसमें 17 वर्गीय (कैटिगरी) में 64 कैदियों को चिन्हित किया गया। ये वर्षों से केन्द्रीय कारा में बंदी हैं।

पूर्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरज कुमार श्रीवास्तव, उपायुक्त शशि रंजन, पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन और केन्द्रीय कारा के अधीक्षक जितेन्द्र कुमार ने विचाराधीन कैदी को जमानत पर रिहा करने का सर्व सम्मत से निर्णय लिया।