Breaking :
||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी
Sunday, April 28, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों पर कार्रवाई, एक को निन्दन की सजा, दूसरे पर विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा

रांची : राज्य प्रशासनिक सेवा के दो अफसरों पर गाज गिरी है। नीमडीह के तत्कालीन डेविड बलिहार पर मनरेगा में मानव दिवस जन की धीमी प्रगति, खर्च के प्रतिशत में कमी के साथ एमआईएस एंट्री व जॉब कार्डधारियों को रोजगार उपलब्ध कराने में भी कमी का आरोप है। इन आरोपों के कारण डेविड बलिहार को निंदन की सजा दी गयी।

जांच में यह बात सामने आयी कि लक्ष्य के विरुद्ध सिर्फ 31.31 प्रतिशत योजनाओं को पूर्ण किया गया है। इनके अलावा गोला के तत्कालीन बीडीओ पवन कुमार महतो पर सोलर लाइट, एलईडी स्ट्रीट लाइट व पानी टैंकर की खरीदारी में अनियमितता बरतने का आरोप है। इस पर रामगढ़ डीसी ने कार्रवाई की अनुशंसा की थी। इसके बाद सरकार ने पवन कुमार महतो के खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलाने का निर्णय लिया है। जांच संचालन पदाधिकारी रिटायर आईएएस अरविंद कुमार को बनाया गया है।

Jharkhand Breaking News Today