Breaking :
||पलामू में छह पशु तस्कर गिरफ्तार, चार फरार, 55 मवेशी बरामद||पलामू: राजद नेता तेजस्वी यादव ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर बोला हमला||पलामू में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हवलदार व प्रभारी पर आरोप||मोदी ने किया झारखंड और बिहार को नक्सलवाद से मुक्त : अमित शाह||किसी के माई के लाल में दम नहीं की आरक्षण को खत्म कर दे : राजनाथ सिंह||झारखंड में 13 मई से खुलेंगे सभी सरकारी व निजी विद्यालय, सरकार ने जारी किया आदेश||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा
Saturday, May 11, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

कांग्रेस में कलह, नाराज विधायक आलाकमान से मिलने दिल्ली रवाना

Jharkhand Latest Political News

रांची : कांग्रेस के नाराज विधायक बिरसा चौक स्थित होटल रासो में शनिवार को आगे की रणनीति तैयार किया। इनमें विधायक दीपिका सिंह पांडेय, अंबा प्रसाद, डॉ इरफान अंसारी, राजेश कच्छप, भूषण बारा, उमाशंकर अकेला, सोना राम सिंकू, कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह सहित अन्य शामिल हैं। इस बीच मंत्री बसंत सोरेन नाराज विधायकों को मनाने पहुंचे। बसंत सोरेन ने नाराज विधायकों की बात सुनी और उनकी नाराजगी दूर करने की कोशिश की। लेकिन कांग्रेस के 10 विधायक आलाकमान से मिलने दिल्ली चले गये।

विधायकों से मुलाकात के बाद बसंत सोरेन ने कहा कि परिवार एकजुट था और अब भी है। नाराज विधायकों की बात सुनी गयी है और उनकी नाराजगी दूर कर दी गयी है। विधायकों का आलाकमान से मिलने का समय पहले से तय था, इसलिए वे दिल्ली जा रहे हैं।

विधायक सोना राम सिंकू ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश प्रभारी के साथ हुई बैठक में कोई हल नहीं निकला। हल तो निकालना पड़ेगा। यदि हाईकमान चाहेगा तो वह कुछ भी संभव है। पहले भी चारों मंत्रियों को हटाने की बात चल रही थी। नये चेहरे को लेकर बात हुई थी लेकिन अचानक से 16 फरवरी को पुराने लोगों को मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया गया। विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि सारी बातें हम लोग मीडिया के सामने पहले ही रख चुके हैं। हमारे सभी साथी इकट्ठा हुए हैं। हम लोग एक साथ बाहर जायेंगे। पहले दिल्ली उसके बाद कहीं और जाने की तैयारी है।

विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि हम सभी बैठकर मंथन कर रहे हैं। अपनी भावना से पार्टी की राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत करायेंगे। आलाकमान का 16 फरवरी को निर्देश था कि हम सभी शपथ ग्रहण समारोह में जायें। हम सभी ने राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशों का पालन किया। अब हमारी बातों को भी हाईकमान को सुनना होगा। हर घर में अभिभावक होते हैं और बच्चे अपनी भावनाओं से अभिभावक को अवगत कराते हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस के 17 विधायकों में 12 विधायक नाराज हैं। उनकी नाराजगी की वजह कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों को रिपीट किये जाने को लेकर है।

Jharkhand Latest Political News