Sunday, April 20, 2025
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडलोहरदगा

लोहरदगा में धारदार हथियार से गला रेतकर महिला की हत्या

लोहरदगा में महिला की हत्या

लोहरदगा : सेन्हा थाना क्षेत्र के भड़गांव पंचायत के कुंदगड़ी भेसलेटा टांड़ स्थित गन्ने के खेत में घांस निराई के दौरान स्व बिमल मांझी की पत्नी कलावती देवी (50) की रविवार को धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गयी।

बताया जाता है कि महिला अर्जुन उरांव के खेत में मजदूरी का काम कर रही थी। तभी गांव के तीन अपराधी पीछे से आ कर वार कर दिया उसके बाद गला रेत दिया। हत्या करने का कारण मृतक के परिजनों ने बताया कि एक नाबालिक लड़की को घर से निकाल कर दुष्कर्म करने के आरोप में गांव के ही दो युवकों पर प्राथमिकी दर्ज कराया गया था। इसमें दोनों युवक वर्तमान में जेल में है। परिजनों ने बताया कि उसी रंजीश में जेल में गये युवक के परिजन विनोद मांझी,अशोक उरांव, काशी महतो ने मजदूरों के बीच में पहुंच कर महिला मजदूर की हत्या कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर प्रशिक्षु आईपीएस वेदांत शंकर के निर्देश पर एस आई अविनाश राम, एएसआई असर्फी बेहलिया घटनास्थल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज अग्रतर कारवाई में पुलिस जुट गयी। एसआई अविनाश राम ने कहा कि महिला की हत्य पुरानी रंजिश में की गयी है। अपराधियों को चिन्हित कर लिया गया है। पुलिस जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।

लोहरदगा में महिला की हत्या