Breaking :
||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका
Monday, April 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: सतबरवा में मिला गढ़वा के युवक का शव, हत्या की आशंका

पलामू : जिले की सतबरवा थाना पुलिस ने सोमवार को रांची-डाल्टनगंज हाइवे एनएच-75 पर पिपराकला मरघटिया के पास से एक युवक का शव बरामद किया। जिस स्थान पर युवक का शव मिला, उसके बगल में खड़ी एक बाइक भी जब्त की गयी।

युवक की पहचान गढ़वा जिले के बरगढ़ थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव के टूनेश लकड़ा के पुत्र सोनम लकड़ा (20) के रूप में की गयी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक की मां कुंती मिंज, चाचा पूरनचंद टोप्पो समेत कई लोग सतबरवा थाना पहुंचे और युवक के शव की पहचान की।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इधर, पुलिस ने डालटनगंज के राजा मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृत युवक के पास से एक पिट्ठू बैग, रेनकोट और यामाहा कंपनी की बाइक बरामद की गयी है। परिजनों ने बताया कि युवक पहले डालटनगंज में रहकर पढ़ाई करता था। बाद में उसने पढ़ाई छोड़ दी। बाइक युवक के चाचा पूरनचंद की है।

युवक की गर्दन पर दबाने का निशान है और सिर पर भी हल्की खरोंच है। आशंका जतायी गयी कि किसी ने उसे बुलाकर हत्या कर दी है। घटना शहर से 35 किमी दूर रात में हुई। युवक बाइक लेकर उस स्थान पर क्यों पहुंचा? पुलिस इसकी जांच कर रही है।