Breaking :
||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी
Sunday, April 28, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: महिला अधिकारी ने डिप्टी कलेक्टर पर लगाया शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप

लातेहार: झारखंड प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगा है। गुमला की एक महिला अधिकारी ने लातेहार के स्थापना उप समाहर्ता मोहनलाल मरांडी पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस संबंध में सदर थाने में आईपीसी की धारा 376(1) के तहत कांड संख्या 50-2023 दर्ज किया गया है। महिला अधिकारी ने लातेहार के स्थापना डिप्टी कलेक्टर मोहनलाल मरांडी पर शादी का झांसा देकर पिछले 12 साल से यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।

ये है आरोप

महिला अधिकारी ने अपने लिखित आवेदन में कहा है कि लातेहार में पदस्थापन के बाद मोहनलाल मरांडी के सरकारी आवास पर आना-जाना शुरू हो गया। सरकारी छुट्टियों में वह अक्सर उनके साथ रहती थी। इस दौरान उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाये। मोहनलाल मरांडी अक्सर उससे कहा करते थे कि दोनों जल्दी ही शादी कर लेंगे। उसके इस झूठे वादे को हकीकत समझकर जब मैंने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो वह इससे बचने लगा।

पति-पत्नी जैसा था रिश्ता

महिला अधिकारी ने बताया कि श्री मरांडी की लातेहार में पदस्थापना से पहले भी वह कई जिलों में उनकी पत्नी की तरह उनके साथ रह रही थीं। उनके बीच पति-पत्नी जैसा रिश्ता था। उन्होंने यह भी कहा है कि शादी को लेकर कुछ महीनों से दोनों के रिश्ते में खटास आ गई थी और गहराई से पड़ताल करने पर पता चला कि श्री मरांडी कहीं और शादी करने जा रहे हैं।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

इस संबंध में थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी ने बताया कि गुमला जिला भूमि सुधार उप समाहर्ता के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

लातेहार यौन शोषण न्यूज