Breaking :
||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…
Monday, April 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरगढ़वापलामू प्रमंडल

गढ़वा: नाबालिग ने लड़की पर शारीरिक संबंध बनाने का बनाया दबाव, मना करने पर दुष्कर्म के बाद गला दबाकर की थी हत्या, निरुद्ध

पलामू : प्रमंडल के गढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र में 22 नवंबर को झाड़ी से मिले युवती के शव मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। युवती की हत्या की गयी थी। हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। दुष्कर्म और हत्या के आरोप में पुलिस ने नाबालिग आरोपी को निरुद्ध किया है। यह जानकारी शुक्रवार को गढ़वा के एसपी दीपक पांडे ने दी।

एसपी ने बताया कि बीते बुधवार को सूचना मिली थी कि डंडई थाना क्षेत्र के ग्राम रारो के टोला बागेझरिया में किसी लड़की का शव पड़ा हुआ है, जिसे देखने से यह प्रतीत होता है कि किसी ने बलात्कार कर युवती की हत्या कर दी है। शव की पहचान करने के बाद छानबीन के लिए एसआईटी का गठन किया गया।

एसपी ने बताया कि युवती के पिता के आवेदन पर कार्रवाई करते हुए नाबालिग आरोपित को पकड़ा गया और मामले में उससे पूछताछ की गयी। नाबालिग ने बताया कि वह युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था लेकिन उसने इनकार कर दिया। नतीजन दुष्कर्म के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी को सम्प्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।

पुलिस टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अवध कुमार यादव, डंडई थाना प्रभारी शाबाज अंसारी, पुअनि संतोष कुमार के अलावा जवान शामिल थे।

Garhwa Latest News Today