Breaking :
||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Friday, May 10, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

राज्य के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत : राज्यपाल

Jharkhand Governor News Today

रांची : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि झारखंड राज्य अपनी समृद्ध जनजातीय संस्कृति एवं प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों के लिए जाना जाता है। इन संसाधनों से लोगों का जीवन बेहतर बन सके, इसके लिए सभी को मिलकर कार्य करने की जरूरत है। राज्यपाल सोमवार को रांची के आर्यभट्ट सभागार में दीदियों के स्नातक समारोह को संबोधित कर रहे थे।

Jharkhand Governor News Today
Jharkhand Governor News Today

राज्यपाल ने कहा कि हमारी दीदियों ने तीन वर्ष पूर्व ‘इंड अल्ट्रा पॉवर्टी (ईयूपी) कार्यक्रम’ के तहत विविध आजीविका के माध्यम से एक सम्मानजनक जीवन जीने के लिए छात्रा के रूप में यात्रा शुरू की थी। तीन साल के पश्चात वे स्नातक के रूप में उभरी हैं और उनकी उपलब्धियां प्रेरणा स्रोत हैं।

उन्होंने कहा कि झारखंड में विशेष रूप से संवेदनशील जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) सहित कई आदिवासी परिवारों को गरीबी से ऊपर उठाने के लिए वित्तीय समावेशन, आजीविका संवर्धन और सामाजिक सुरक्षा पर ध्यान केन्द्रित किया गया, जिससे दीदियों के जीवन में ठोस बदलाव आया है।

राज्यपाल ने कहा कि ‘इंड अल्ट्रा पॉवर्टी कार्यक्रम’ विकास के लिए किये गये विभिन्न पहलों में से एक है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आजीविका में विविधता लाने एवं वित्तीय स्वतंत्रता प्राप्त करने का प्रशिक्षण प्राप्त हो रहा है। पशुपालन एवं कृषि कार्य का भी प्रशिक्षण प्राप्त होता है। इनसे उनकी आमदनी लगातार बढ़ रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन योजना, उज्ज्वला योजना, मुद्रा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना इत्यादि का भी लाभ उन्हें मिल रहा है। सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस एवं एकलव्य विद्यालय के माध्यम से शिक्षा का भी प्रसार हो रहा है।

इस अवसर पर उन्होंने दीदियों एवं संस्था के सदस्यों को सम्मानित भी किया।

Jharkhand Governor News Today