Breaking :
||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Friday, May 10, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडपलामूपलामू प्रमंडल

Pressure Politics: महागठबंधन में नहीं हुआ सीटों का बंटवारा, मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने खुद को घोषित किया उम्मीदवार

पलामू : झारखंड में आइएनडीआई महागठबंधन में सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। सीट बंटवारे से पहले ही राजद दबाव की राजनीति पर उतर आया है। उन्होंने चतरा और पलामू सीट पर खुलकर अपना दावा ठोक दिया है। राज्य सरकार के उद्योग मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने खुद को उम्मीदवार घोषित कर दिया है और प्रचार भी शुरू कर दिया है। ये फैसला कितना सही होगा ये देखना दिलचस्प होगा।

झारखंड में सीट बंटवारे से पहले राष्ट्रीय जनता दल ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। मंत्री सत्यानंद भोक्ता चतरा से और ममता भुइयां पलामू सीट से चुनाव लड़ेंगी। गठबंधन में एक सीट मिलने की चर्चा के बीच मंत्री सत्यानंद ने ऐसा किया है। दबाव बनाने के लिए उन्होंने अपनी उम्मीदवारी तय की है।

कयास लगाये जा रहे हैं कि इस बार झारखंड में आइएनडीआई 7-5-1-1 के फॉर्मूले पर आगे बढ़ेगा। इसके मुताबिक कांग्रेस को 07 लोकसभा सीटें, झारखंड मुक्ति मोर्चा को 05 लोकसभा सीटें, राजद को 01 और सीपीआई (एमएल) को 01 लोकसभा सीट मिलेंगी। जाहिर है कि 2019 के लोकसभा चुनाव की तरह इस बार भी राष्ट्रीय जनता दल को पलामू लोकसभा सीट या उसके बदले चतरा लोकसभा सीट मिलने की संभावना है।

Jharkhand Political Latest News