Breaking :
||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देखें||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत
Tuesday, April 30, 2024
लातेहार

लातेहार: अवैध शराब निर्माण स्थल पर पुलिस ने की छापामारी, 30 लीटर शराब बरामद

लातेहार : सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार रिमिगड़ा में छापामारी कर अवैध रूप से चलाये जा रहे शराब के भट्ठे को ध्वस्त कर दिया है। मौके से पुलिस ने 30 लीटर अवैध शराब बरामद किया है।

जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि गुप्त सूचना पर अवैध रूप से चलाये जा रहे शराब निर्माण स्थल पर छापामारी की गयी।

सूचना मिली कि रिमिगड़ा में गांव से बाहर जंगली क्षेत्र में मुकेश उरांव के द्वारा अवैध रूप से शराब का निर्माण किया जा रहा है। जिसके आधार पर पुलिस टीम ने छापामारी की। छापामारी में शराब निर्माण से संबंधित कई सामान मिले। जिसे नष्ट कर दिया गया। वहीं मौके से 30 लीटर अवैध शराब बरामद किया गया है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

इस मामले में लातेहार थाना कांड संख्या- 123/2022 धारा- 290 IPC 47(A) exice act अंकित किया गया है।

छापामारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक गौरव सिंह, दीपक नारायण सिंह, अजय कुमार दास, शत्रुघन सिंह और सशस्त्र बल शामिल थे।